धार
धार के माडल स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के प्रतिभावान छात्र यश रावत को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्रता दिवस परेड समारोह में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया है। समारोह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी।
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के माय-गॉव इंडिया पोर्टल पर रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश भर के युवाओं और नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ हेतु युवा संवाद के अंतर्गत “भारतीय गणराज्य की अजेय यात्रा:अतीत, वर्तमान और भविष्य” विषय पर हजारों युवाओं के निबंध लेख के आधार पर 250 युवाओं को चयनित कर निमंत्रण पास प्रदाय किये गये है।
भारत सरकार के संविधान को अपनाने के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक एवं अद्वितीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नव-निर्वाचित इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो की उपस्थिति रहेगी। गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भव्य प्रदर्शन और जीवंत झांकियों के साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता, सैन्य शक्ति और जनभागीदारी का जश्न मनाया जाएगा। “इंडोनेशिया से 160 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 190 सदस्यीय बैंड दस्ता, भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों के साथ, कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लेंगे।”
गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत एक अनोखे सांस्कृतिक प्रदर्शन से होगी, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 300 सांस्कृतिक कलाकार संगीत वाद्ययंत्र बजाएंगे।
गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से होगी।
कार्यक्रम का समापन 47 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ होगा।
यह भी उल्लेखनीय है कि यश रावत ने अनेक बार राज्य और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इसलिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यश रावत को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु भी नामांकित किया है। यह अवसर उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। क्योंकि इस उपलब्धि से स्वर्णिम भारत के वास्तुकार तथा माय भारत की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम माय-गॉव इंडिया प्लेटफार्म पर विभिन्न शासकीय विभागों की विविध जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक्टिविटीज में सहभागिता करते 21 लाख लायल्टी पांइट अर्जित कर अभूतपूर्व कार्य के सम्मान में डिजिटल इंडिया (माय-गॉव इंडिया, मेरी सरकार) डिजिटल इंडिया वीक 2022 कार्यक्रम गांधीनगर, गुजरात व दिल्ली में यश रावत को आमंत्रित कर भारत-सरकार
के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया था। यश को आईटी मंत्रालय द्वारा चेंज मेकर की उपाधि प्रदान की गई है।
इससे पूर्व भी स्वतंत्रता दिवस पर स्वराज संचालनालय भोपाल द्वारा रणबांकुरों को पहचानने की प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र म.प्र. के संस्कृति विभाग द्वारा प्रदाय किया गया था।
यश रावत माननीय प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पर चर्चा और मन की बात कार्यक्रम में भी अवश्य सहभागिता करता है।
रिपोर्ट – संतोष रावत
Leave a comment