*38वें राष्ट्रीय खेल -2025 देहरादून उत्तराखंड में म.प्र. के वूशु खिलाड़ी प्रज्ञा यादव ने ताइची जियान में स्वर्ण और वंशिका नामदेव ने गुंशु में स्वर्ण जीता *
38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में कंचनजंगा स्टेडियम में वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत वूशु खेल में म.प्र. के वूशु खिलाड़ी वंशिका नामदेव ने गुंशु में स्वर्ण और प्रज्ञा यादव ने ताइची जियान में स्वर्ण जीतकर सराहनीय खेल प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ी विगत कई वर्षों से भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। साक्षी जाटव , वंशिका नामदेव ने अपनी प्रशिक्षक के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भी भाग लिया था वहीं तीनों ही पूर्व में राष्ट्रीय वूशु स्पर्धाओं में दस से अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं । सारिका गुप्ता ने बताया तान्या जाटव अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा वह।
सांडा स्पर्धा में ट्विंकल भंडारी 48 केजी
नम्रता बत्रा 52 केजी
गीताजंली त्रिपाठी 56 केजी
कल फाइनल स्पर्धा खेलेंगे फिलहाल सेमीफाइनल जितने के साथ तीनों अपने पदक निश्चित कर चुके हैं और कल स्वर्ण प्राप्त करेंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है । वहीं संयोगिता सिंह 60 केजी का सेमीफाइनल आज चंडीगढ़ के साथ हुआ वे पराजित हुई और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है ।कल अंतिम दिन 6 स्वर्ण पदक के परिणाम आएंगे । खिलाड़ियों को श्री एन के त्रिपाठी, खेल संचालक रवि गुप्ता, भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र बाजवा ,सी ई ओ सुहेल अहमद , रंगभूमि परिवार के आशुतोष मिश्रा, कोऑर्डिनेटर विकास खराड़कर, माया रजक , रजनीश सक्सेना, विकास चतुर्वेदी, नितेश , अनामी, आदि ने बधाई प्रेषित की हैं।
Leave a comment