Policewala
Home Policewala “अभिमन्यु अभियान के तहत सीएम राइज स्कूल शहपुरा में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का विशेष सत्र आयोजित”
Policewala

“अभिमन्यु अभियान के तहत सीएम राइज स्कूल शहपुरा में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का विशेष सत्र आयोजित”

डिंडौरी मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से ‘अभिमन्यु अभियान’ की शुरुआत की गई है। यह अभियान 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डिण्डौरी जिले के शहपुरा में सीएम राइज स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहपुरा थाना की एएसआई रूक्मणी पासी, प्राचार्य यशवंत साहू, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर छात्रों को नशे से दूर रहने, दहेज प्रथा का विरोध करने, भ्रूण हत्या रोकने और लिंग भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों से अवगत कराया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोक लगाना और समाज में उनके प्रति जागरूकता फैलाना है।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में नशा, दहेज और पुरानी परंपराओं का बड़ा योगदान होता है, जिसे समाप्त करने के लिए इस अभियान के तहत समाज को जागरूक किया जा रहा है। खासकर छात्राओं को इन विषयों पर जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

अभिमन्यु अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में एक ऐसे समाज के निर्माण की कोशिश की जा रही है, जहाँ महिलाओं को समानता, सम्मान और सुरक्षा का अधिकार मिले।

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डॉ गुप्ता के नवीन गृह प्रवेश पर सीनियर अधिवक्ता ने दी शुभकामनाएं

चंदेरी चंदेरी के सिविल चिकित्सालय में पदस्थ डॉ पंकज गुप्ता मेडिकल आफिसर...

हमारी जीवन रेखा हैं नदियाँ, इन्हें बहने दो

नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं हैं, बल्कि वे एक पूरी सभ्यता, संस्कृति और...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, 12 से ज्यादा नक्सली ढेर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क...