Policewala
Home Policewala वूशु खेल में साक्षी जाटव की हुई सशस्त्र सीमा बल में नियुक्ति
Policewala

वूशु खेल में साक्षी जाटव की हुई सशस्त्र सीमा बल में नियुक्ति

जबलपुर मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता की प्रशिक्षित एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी साक्षी जाटव को सशस्त्र सीमा बल में वूशु खिलाड़ी के रूप में नियुक्ति दी गई है । पिछले 12 वर्ष से साक्षी वूशु का प्रशिक्षण सारिका गुप्ता से ले रही है एवम उन्होंने अपनी प्रशिक्षक के साथ ही अनेक राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय , राष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर अनगिनत पदक अर्जित किए एवम आज शासकीय सेवा में नियुक्त हुई है। साधारण परिवार की साक्षी की बड़ी बहन स्वेच्छा विक्रम अवॉर्डी वूशु खिलाड़ी हैं एवम ऊर्जा विभाग में वूशु खेल से ही शासकीय सेवा में आई है। साक्षी की छोटी बहन तान्या भी वूशु की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। तीनो ही बहने सारिका गुप्ता से प्रशिक्षण लेती हैं।
साक्षी की वूशु खेल की उपलब्धियां निम्नानुसार हैं
⚫ एकलव्य अवार्ड 2014
⚫ अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियाँ
छठी जूनियर एशियाई वुशू चैंपियनशिप 2011 में चीन के शंघाई में आयोजित की गई( भागीदारी)
⚫ 6″ विश्व जूनियर वुशू चैम्पियनशिप बर्गास, बुल्गारिया 2016 में आयोजित (5″ स्थान)
⚫ सब-जूनियर राष्ट्रीय पदक – 8 स्वर्ण ,1 रजत
⚫ जूनियर राष्ट्रीय पदक – 4 स्वर्ण ,2 रजत
⚫ सीनियर राष्ट्रीय पदक – 6 गोल्ड, 5 रजत , 3 कांस्य
⚫ नेशनल गेम्स 2022 – 1 कांस्य पदक
⚫ जॉब जॉइनिंग – सशस्त्र सीमा बल 2023
साक्षी जाटव की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव सहसचिव रजनीश सक्सेना कार्यकरिणी सदस्य माया रजक शैलेंद्र शर्मा सपना सक्सेना जज विकास चतुर्वेदी माता पिता उदय राज जाटव आदि ने बधाई प्रेषित की है |
संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केकड़ी अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने सरवाड़ अटल जन सेवा शिविर में कि जनसुनवाई

सरवाड़/अजमेर केकड़ी अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने सरवाड़ उपखंड का दौरा...

AI vs. Space Race: The New Global Competition of the 21st Century

Raipur  AI and Space Programs: From Technology to Power Balance Technological innovations...

3000 रुपए में सालाना तो 30,000 रुपए में मिलेगा लाइफटाइम पास, कब होगा लागू?

नेशनल हाईवे से अगर आप भी ट्रेवल करते हैं तो सरकार आप...

सरवाड़ में खूनी संघर्ष कर जानलेवा हमले के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरवाड़/अजमेर सरवाड़ में 10 .2. 2025 रात में सांपला गेट कस्बा सरवाड़...