फिरोजाबाद
सिरसागंज:- विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद की शाखा एवं विज्ञान भारती के आयाम शक्ति के तत्वाधान में शक्ति फिरोजाबाद की जिला समन्वयक श्रीमती पूनम जैन एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्यवक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के पंच दिवसीय कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन विज्ञान भारती के कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ शक्ति की जिला समन्वयक श्रीमती पूनम जैन एवं अश्वनी कुमार जैन ने पोखरण परमाणु परीक्षण के नेतृत्वकर्ता डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में हर साल 11 मई को मनाया जाता है। इस दिन से जुड़ी 3 प्रमुख घटनाएं हैं, जिनमें सबसे अहम 1998 में राजस्थान के पोखरण में हुआ परमाणु परीक्षण है। इसके बाद भारत परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया। 11 मई 1998 को भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद से भारत का नाम भी परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया और आज भारत नित नए प्रयोगों और तकनीक के साथ सशक्त होगया है। पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण का नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था।
श्रीमती पूनम जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि 11 मई को ही डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। त्रिशूल शॉर्ट रेंज की मारक क्षमता वाली मिसाइल है, जो अपने लक्ष्य पर तेजी से हमला करती है। इसके अलावा इसी दिन भारत के पहले एयरक्राफ्ट हंसा-3 ने उड़ान भरी थी। इसे नेशनल एयरोस्पस लैब ने तैयार किया था। यह दो सीटर हल्का विमान है, जिसका उपयोग पायलटों को ट्रेनिंग देने, हवाई फोटोग्राफी और पर्यावरण संबंधी प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाता है।
इस अवसर पर रितिक, रोहित कुमार, सचिन कुमार, समीर खान, यश शर्मा, कु ज्योति, आयुषी, भावना, दीपिका, ऐंजल यादव, स्वीटी तिवारी, करिश्मा, संगम, दीक्षा, खुशी यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
Leave a comment