Policewala
Home Policewala राष्ट्रीय परशुराम परिषद इकाई ढीमरखेड़ा के तहसील अध्यक्ष नियुक्त हुए पंडित राहुल पाण्डेय
Policewala

राष्ट्रीय परशुराम परिषद इकाई ढीमरखेड़ा के तहसील अध्यक्ष नियुक्त हुए पंडित राहुल पाण्डेय



कटनी मध्य प्रदेश
ढीमरखेड़ा – राष्ट्रीय परशुराम परिषद इकाई ढीमरखेड़ा के तहसील अध्यक्ष राहुल पाण्डेय के नियुक्त होने पर ढीमरखेड़ा क्षेत्र में अत्यंत प्रसन्नता का विषय है साथ ही नए दायित्व के अनुसार ब्राह्मण समाज में राहुल पाण्डेय के तहसील अध्यक्ष नियुक्त होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विप्र समाज सदा से देश व समाज के कल्याण के लिए ही अपनी क्षमता का उपयोग करता रहा है, बावजूद इसके राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने वर्ण- व्यवस्था की गलत व्याख्या कर समाज मे जातिगत भेदभाव पैदा करते हुए आरक्षण व्यवस्था को जो वोट बैंक का आधार बनाया है।इसमें सबसे अधिक उपेक्षा ब्राह्मणों की हुई है। मौजूदा दौर मे संवैधानिक व्यवस्था मे अलग-थलग पड़े समस्त ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपने उत्थान के लिए स्वयं संघर्ष करने के साथ-साथ धर्म व संस्कृति के पतन की रक्षा के लिए समाज को दिशाहीन होने से बचाना भी ब्राह्मण का दायित्व होना चाहिए। सबकी जुबान पर एकता के स्वर होना चाहिए।सामाजिक उत्थान मे सभी क्षेत्रों मे ब्राह्मण समाज का मजबूत दखल होना चाहिए। शिक्षा संस्कृति तथा आध्यात्मिक विषयों पर ब्राह्मण समाज की मजबूत पहल जरुरी है।समाज में एकता जरूरी है। सामाजिक व समग्र ब्राह्मण विकास बगैर एकजुटता संभव नहीं।
*ब्राह्मण समाज को लेकर गलत टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता पर हुई थी एफ. आई. आर.*
हमेशा अपनी एकजुटता का परिचय देने पर हर समस्या का समाधान और बड़ी से बड़ी समस्या का निदान हो जाता है। तहसील अध्यक्ष राहुल पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि नगर कांग्रेस मझगवां के नेता, वर्तमान जनपद सदस्य राजा पटैल के द्वारा ब्राह्मण एवं क्षत्रिय वर्ग के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग सार्वजनिक रूप से बोर्ड पर लिखवाकर किया गया था जिसके विरोध में ब्राह्मण परिषद मझगवां ने ज्ञापन दिया था ,ग्राम सरौली एवं कूम्ही सतधारा के ब्राह्मण समाज ने भी उपस्थित होकर इसके विरोध में एक ज्ञापन थाना प्रभारी मझगवां को सौंपा था और उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की थी । ब्राह्मण समाज ने संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की थी, कार्यवाही न होने पर जिला स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी गई थी तो शासन- प्रशासन ने आनन-फानन में जनपद सदस्य पर एफ. आई. आर. लिखी और कार्यवाही का आश्वासन दिया।
*हमेंशा राजनैतिक पार्टियों ने ब्राह्मण समाज को दिखाया नीचा*
ब्राह्मणों को आज तक राजनैतिक पार्टियों के द्वारा केवल उपयोग किया गया है। मध्य प्रदेश के जिम्मेदार पद पर बैठे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह से ब्राह्मण समाज के घर में बुलडोजर चलवा दिया इससे यह प्रतीत होता है कि केवल प्रदेश में जातिवाद राजनीति हो रही है जिसका ब्राह्मण समाज खुलकर विरोध करता है। जो गलती करता हैं उसको दण्ड मिलना ही चाहिए लेकिन किसी के घर में बुलडोजर चलवाना कहां का न्याय हैं।कांग्रेस और भाजपा ने केवल ब्राह्मणो के चेहरे के हिसाब से वोट बटोरे और फिर उनको सम्मान नहीं दिया। प्रदेश का ब्राह्मण अब जाग चुका है और वे अब आगे धोखा नहीं खाएंगे। इसी प्रकार कांग्रेस के छुटभैया नेता ब्राह्मण समाज को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, तो ब्राह्मण समाज ने भी छुटभैया नेताओ को किए गए अपराध के लिए कानूनी हिसाब से शासन- प्रशासन की मदद से दंड देने में पीछे नहीं हट रही।
*समाज के युवा जोश के साथ होश से लें काम*
राहुल पांडेय के द्वारा कहां गया कि ब्राह्मण समाज के युवाओं को जोश के साथ होश से भी काम लेना होगा।ब्राह्मणों को शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान होना चाहिए। वे इसका समय के अनुसार उपयोग भी करें। ब्राह्मणों को मंदिर में बैठकर घंटी बजाने से अधिकार नहीं मिलेंगे। उनको राजनीति, व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आगे आना होगा। वे यजमान के भले की बजाय खुद के लिए भगवान से प्रार्थना करें। वे आज नहीं जागेंगे तो उन्हें अधिकार नहीं मिलेगा। ब्राह्मण समाज के युवा समय आने पर अपनी शक्ति का प्रयोग करें। हमारे पास परिश्रम ही आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण हथियार है जिसके माध्यम से समाज में अपनी यशकीर्ति फैलाई जा सकती है। परिश्रम का कोई तोड़ नहीं है। लग्न और मेहनत से बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जीवन में जो संसाधनों को लेकर केवल शिकायतें करता है वह जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता बल्कि कम संसाधनों के प्रयोग से जीवन को शिखर पर ले जाया जा सकता है।

सौरभ गर्ग ब्यूरो कटनी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

SP रजनेश सिंह के कप्तानी मे अब जुवा और सट्टा खिलाने वालो की खैर नही

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा आपरेशन प्रहार के...

ड्रीम अचीवर लाइब्रेरी व ड्रीम अचीवर जिम में भी पहुँचा, इंदौर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान।

इंदौर मध्य प्रदेश साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी के साथ...

इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में फार्मा कंपनी के अकाउंट्स में छेड़छाड़ कर 87 लाख की ठगी करने वाला शातिर आरोपी धराया।

इंदौर मध्य प्रदेश निकेम ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड का माल अपने रिश्तेदार की...

कमिश्नर अभय वर्मा ने सहायक यंत्री राजेश गौतम को किया निलंबित

डिंडौरी मध्यप्रदेश कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा ने सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य...