शहडोल -मध्य प्रदेश
शहडोल संभागीय लाठी प्रमुख व एशियन जज प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुये बताया की ग्वालियर के मुरार में 23 से 25 तक राज्यस्तरीय लाठी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 4 प्रकार की प्रतिस्परधाएँ सम्पन्न कराई गई- एक लाठी ,दो लाठी,पट्टा बाजी,लाठी युद्ध। जिसमें शहडोल जिले के 26 खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुये कुल 55 पदक अपने नाम किया। जिसमें अगमदीप सिंह →2 गोल्ड 2 सिल्वर, आरिका पाण्डेय- 3 गोल्ड 1 ब्रांज, शिवानी नामदेव -1 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रांज, प्रतिभा सिंह-1 गोल्ड, 3 सिल्वर
आराधना जयसवाल- 1सिल्वर, 2 ब्रांज, साक्षी सोनी- 1 सिल्वर,
शशि पटेल- 1 गोल्ड, 1 ब्रांज
अंजली सिंह चौहान→ 2 कांस्य, संयोगिता विश्वकर्मा- 1 स्वर्ण, सपना सिंह- 1 सिल्वर, 1 ब्रांज, रुचि सिंह चंदेल- 1 सिल्वर,2 कांस्य, श्रद्धा सिंह- 1 गोल्ड, 1 ब्रांज,
रौनक सिंह →1 स्वर्ण
गोल्डी पाल →1 गोल्ड, 1 रजत, 1 कांस्य, तनु कुशवाहा-1 गोल्ड, 1 सिल्वर,अंजली साहू- किरण केवट- 1 रजत, → 1 स्वर्ण,
अंजली साहू- 1 गोल्ड, आँचल पनिका-1 कांस्य
संजय कंघीकार – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य, अबीर शर्मा – 1 रजत, 1 कांस्य
पंकज सिंह राजपूत – 1 स्वर्ण
अंकुश गुप्ता- 1 स्वर्ण, 1 रजत अनिराज सिंह- 2 कांस्य,
समर तिवारी→ एक रजत पदक, प्रीति सिंह- 2 सिल्वर, शिशिर सोनी→1 रजत, 2 कांस्य
साथ ही ओपन नगद पुरस्कार में प्रथम स्थान अर्जित करते हुए अगमदीप सिंह एवं आरिका पाण्डे ने 2100 – 2100 रु. नगद पुरुस्कार भी जीता साथ ही प्रतियोगिता में शहडोल जिले ने तृतीय स्थान अर्जित किया ।
बताया गया कि महिला दल प्रबंधक शशिप्रभा सिंह, सहायक दल प्रबंधक गुरदीप सिंह, प्रतियोगिता में प्रमोद विश्वकर्मा को निर्णायक व बालक कोच संजय सिंह कंघीकार और गोल्डी पाल की भूमिका बालिका कोच की रही हैं।
उक्त प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में म.प्र. का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शहडोल लाठी संघ के सदस्य शाद अहमद, संभागीय लाठी संघ के मार्गदर्शक संजीव निगम, विधायक जयसिंह मरावी और सहायक आयुक्त आनंद राव सिन्हा, जिला खेल प्रशिक्षक अजय सोंधिया खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं अन्य ने खिलाडियों को बधाई देते खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनायें प्रेषित की
अजय पाल

Leave a comment