मैहर मध्य प्रदेश
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती पूर्वी पांडेय के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा पांडेय की अध्यक्षता में मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ उपलक्ष पर मैहर स्थित माता चंडी देवी मंदिर में श्री रामचरितमानस पाठ सुंदर भजन- कीर्तन के साथ हल्दी कुमकुम कार्यक्रम और भव्य खिचड़ी भंडारे का आयोजन सभी बहनों निर्मला शुक्ला, प्रमिला पीडिया, अमृता मिश्रा, ज्योति शुक्ला, दीपिका शर्मा, मनोरमा शर्मा,पुष्पा तिवारी, संध्या पांडे,सरला द्विवेदी,वंदना उपाध्याय,भक्ति शर्मा,निधि तिवारी अंजलि त्रिपाठी राखी पांडे कविता पांडया,लक्ष्मी शुक्ला,अंजू पांडे, पिंकी मिश्रा, निशा दुबे,गीता तिवारी,निशा शुक्ला, आकांक्षा पांडे ,नम्रता गर्ग, प्रभा त्रिपाठी,प्रेमा मिश्रा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मैहर की समस्त सनातनी बहानें सम्मिलित हुईं।कार्यक्रम का आरंभ श्री रामचरितमानस पाठ के साथ सुंदर भजन कीर्तन के द्वारा किया गया तत्पश्चात पूर्वी पांडे द्वारा सभी बहनों को हल्दी एवं कुमकुम का तिलक कर श्रृंगार सामग्री प्रसाद भेंट स्वरूप अर्पित की गई। सभी बहनों ने मिलकर प्रेम एवं श्रद्धा भाव के साथ खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। मकर संक्रांति का पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुंदर कर्म शुभ फल, हर पल सुख और हर दिन शांति लाए इन्ही मंगल कामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी
Leave a comment