Policewala
Home Policewala मेधावी छात्राओं को अश्वनी जैन द्वारा विद्यालय में किया गया सम्मानित
Policewala

मेधावी छात्राओं को अश्वनी जैन द्वारा विद्यालय में किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद

सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम. डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में सत्र 2022- 2023 के विद्यालयी परीक्षाफल में कक्षा 11 अ व ब के अपने अध्यापित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि कक्षा 11 अ व ब में अध्यापित विषय मे प्रथम स्थान कु दिव्या, द्वितीय स्थान कु दीक्षा गुप्ता, तृतीय स्थान कु तान्या गुप्ता, चतुर्थ स्थान कु दीप्ति एवं पंचम स्थान कु नेहा ने प्राप्त किया। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रगति पत्र के साथ मोमेंटो प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी कक्षा 12 में बोर्ड परीक्षा में अधिक से अधिक अंक लाने के लिए प्रेरित किया। प्रगति पत्र एवं सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा था। उन्होंने अश्वनी जैन से बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में अधिक से अधिक अंक लाने का वचन भी दिया।इस अवसर पर संजय कटारा, नितिन मिश्रा, कु मुस्कान, प्रगति सिंह, शिवानी, मोहिनी, अंजलि, मुस्कान बानो एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।



रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बल्देवगढ़ किले में दरगाह पर हिंदू मुस्लिम एकता का उर्स प्रोग्राम हुआ सफल

नगर बल्देवगढ़ में किले के अंदर हजरत कपूर शाह रहमतुल्लाह की दरगाह...

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित

फिरोजाबाद सिरसागंज:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अंतर्गत आव गंगा नदी...

साइबर सुरक्षा हेतु सिम विक्रेताओं (पीओएस एजेंट्स) के लिए एडवाईजरी

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा “साइबर अपराधों” से बचाव एवं...