Policewala
Home क्षेत्रीय खबर भोपाल में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक
क्षेत्रीय खबर

भोपाल में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति में अजय सुखदेवे हुए सम्मानित

भोपाल- भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह की मुख्य उपस्थिति में आयोजित की गई।
जिसमे भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिला संयोजकों की उपस्थिति रही।
बैठक की शुरुआत सर्व प्रथम राष्ट्र गीत वंदे मातरम का गान कर भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय मंत्री राजकुमार मालवीय, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामाप्रसाद् मुखर्जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए एवं उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की हमारा पूरे प्रदेश में चलो झुग्गी बस्ती की ओर अभियान चल रहा है इस अभियान में झुग्गी बस्ती में से 5 लोगो की बस्ती टोली सदस्य बनाना है और प्रत्येक जिला मुख्यालय में आटो चालक, रिक्शा चालक, गरीब मजदूरों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं सरकार की योजना बताना, मन की बात झुग्गी बस्तियों में अपनी टोली के साथ सुनना जैसी प्रमुख रुप से इन कार्यक्रमों को आप सभी को अपने जिलों के मंडल, बस्तियों में करना है और फोटो वीडियो को शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करना हैं। कार्यक्रमो को समाचार अखबारों में लगाए, नमो ऐप डाउनलोड कर ऐप में फोटो वीडियो अपलोड करे।

आगे कहा की प्रदेश में जबलपुर संभाग अंतर्गत जिला बालाघाट में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय सुखदेवे ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सबसे अधिक लगभग 21 कार्यक्रम उत्कृष्टता के साथ कर सोशल मीडिया एवं समाचार अखबारों में प्रकाशित किए हैं।

डॉ.अखिलेश खंडेलवाल ने अजय सुखदेवे को भाजपा का गमछा पहनाकर सम्मानित किया, जिससे उपस्थित सभी प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों सहित समस्त जिलों के जिला संयोजको द्वारा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय सुखदेवे को बधाई प्रेषित की गई है।

रिपोर्ट – अजीत मिश्रा बालाघाट

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केकड़ी अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने सरवाड़ अटल जन सेवा शिविर में कि जनसुनवाई

सरवाड़/अजमेर केकड़ी अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने सरवाड़ उपखंड का दौरा...

सरवाड़ में खूनी संघर्ष कर जानलेवा हमले के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरवाड़/अजमेर सरवाड़ में 10 .2. 2025 रात में सांपला गेट कस्बा सरवाड़...

केजरीवाल- अन्ना आंदोलन से सत्ता के शिखर तक और पतन की कहानी*

2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ज़बरदस्त...

सामाजिक संस्था सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने मनाया सुरक्षित इंटरनेट दिवस

छत्तीसगढ़ रायपुर विगत दिवस सुधा ओपन स्कूल ,आमासिवनी ,रायपुर में सुरक्षित इंटरनेट...