Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 08 at 12.12.03

नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?

October 8, 2026
WhatsApp Image 2026 10 08 at 02.10.59

सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान

October 8, 2026

पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?
  • सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान
  • पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक
  • जबलपुर डांडिया वाइब्स 2026 – नवरंग गरबा उत्सव 
  • यातायात ड्यूटी में अपराध नियंत्रण का भी दिखा दम, 61 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान।
  • 7 साल से जमे अधीक्षकों पर गिरेगी गाज, अब दूसरे छात्रावास में भी नहीं मिलेगा प्रभार
  • प्रेम में ‘ना’ सुनने की हिम्मत कब आएगी?
  • दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास कार्यशाला कल ।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन पर शहपुरा एसडीएम का शिकंजा, चार 12 चक्का ट्रक पकड़े
Policewala

बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन पर शहपुरा एसडीएम का शिकंजा, चार 12 चक्का ट्रक पकड़े

PolicewalaBy PolicewalaOctober 1, 2026No Comments148 Views
c49d85e2 54ce 47e6 9e6d fcd03f04317d

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

शहपुरा-डिंडौरी मार्ग पर अमठेरा के पास कार्रवाई, विक्रमपुर से बाईपास निर्माण के लिए लाई जा रही थी गिट्टी; चारों वाहन थाने में खड़े, खनिज विभाग करेगा अग्रिम कार्रवाई

डिंडौरी/शहपुरा। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी परिवहन कर रहे चार 12 चक्का ट्रकों पर शहपुरा प्रशासन ने कार्रवाई की है। शहपुरा-डिंडौरी मार्ग पर अमठेरा के पास एसडीएम इरफान फरहान जामदार ने वाहनों को रोककर जांच की। प्रशासन के अनुसार जांच के दौरान गिट्टी परिवहन से संबंधित रॉयल्टी एवं आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चारों ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत शहपुरा क्षेत्र में बाईपास का निर्माण भी किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के लिए विक्रमपुर क्षेत्र से चार 12 चक्का ट्रकों में गिट्टी भरकर शहपुरा की ओर लाई जा रही थी।

अमठेरा के पास रोके ट्रक, दस्तावेजों की हुई जांच

शहपुरा-डिंडौरी मार्ग पर अमठेरा के पास एसडीएम इरफान फरहान जामदार ने गिट्टी से लदे ट्रकों को रोककर परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। प्रशासन के मुताबिक मौके पर गिट्टी की रॉयल्टी एवं आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण वाहनों पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में पकड़े गए ट्रकों के नंबर MP17HH4671, MP17ZL1066, MP17ZL0943 और MP17ZC2372 बताए गए हैं। चारों वाहनों पर ‘उदित इंफ्रा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, रीवा’ लिखा हुआ है।

पंचनामा बनाकर चारों ट्रक थाने के सुपुर्द

कार्रवाई के बाद शहपुरा तहसीलदार द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद चारों 12 चक्का ट्रकों को शहपुरा पुलिस के सुपुर्द कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

मामले में अब खनिज विभाग के अधिकारी गिट्टी के परिवहन, रॉयल्टी एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करेंगे। खनिज विभाग की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

नेशनल हाईवे जैसे बड़े निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल की जा रही गिट्टी के परिवहन में रॉयल्टी एवं वैध दस्तावेज नहीं मिलने का मामला सामने आने के बाद खनिज परिवहन की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल खनिज विभाग की जांच और आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक

October 8, 2026
60e53823 63f0 4ab4 8a9e 7a2949467d29

यातायात ड्यूटी में अपराध नियंत्रण का भी दिखा दम, 61 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान।

October 7, 2026
WhatsApp Image 2026 10 07 at 18.25.04

एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

October 7, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,285
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026908
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026756
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 08 at 12.12.03 क्षेत्रीय खबर

नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?

By PolicewalaOctober 8, 20260

रायपुर “पुलिस को हर महीने ₹10 हजार देते हैं, गाड़ी क्यों नहीं लाएंगे?” — पहचान…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 08 at 02.10.59

सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान

October 8, 2026

पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक

October 8, 2026

जबलपुर डांडिया वाइब्स 2026 – नवरंग गरबा उत्सव 

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 08 at 12.12.03

नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?

October 8, 2026
WhatsApp Image 2026 10 08 at 02.10.59

सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान

October 8, 2026
Visitors
1935681
This Month : 16906
This Year : 507598
Total Users : 1509918
Views Today : 1342
Total views : 6223662
Who's Online : 16
Server Time : 2026-10-08
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.