Policewala
Home Policewala बाल दिवस पर एम डी जैन इंटर कॉलेज में लगा भौतिक विज्ञान मेला
Policewala

बाल दिवस पर एम डी जैन इंटर कॉलेज में लगा भौतिक विज्ञान मेला

फिरोजाबाद

सिरसागंज:– नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन, प्रभारी नितिन जैन, अंजय जैन के संयोजन में विद्यालय में भौतिक विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 11 के गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग के 190 विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। नीरज कुमार जैन ने सभी साथियों के साथ विद्यार्थियों के पोस्टरों का अवलोकन करते हुए उनकी प्रशंसा की। इसके साथ ही उनसे विषय से सम्बंधित प्रश्न भी पूँछे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अश्वनी कुमार जैन ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के अन्दर सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि होती है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान विषय के विभिन्न प्रकरणों जैसे न्यूटन के नियम, वर्नियर कैलीपर्स, घर्षण, जड़त्व आघूर्ण, विमा, उष्मागतिकी आदि पर अपने पोस्टर प्रस्तुत किए। जिनमें कल्पना ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय एवं ईशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन शैलेन्द्र जैन एवं दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव ने किया। पोस्टर प्रदर्शन में विद्यार्थियों के साथ संजय कटारा, संजीव जैन, विष्णुमणि, परेश जैन, विपुल जैन, मनोज शाक्य एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-एम के शर्मा फिरोजाबाद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

C21 व मल्हार मेगा मॉल में भी चला, इंदौर पुलिस का साइबर जनजागरूकता अभियान

इंदौर मध्य प्रदेश Addl. DCP क्राइम ने साइबर वोलिएंटीएर्स के साथ पोस्टर्स...

सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली गई लाडली बहनों के खातों में बीसवीं किस्त की राशि

नगर की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखाया गया सीधा प्रसारण चंदेरी। शाजापुर...

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

इंदौर मध्य प्रदेश 102 ग्राम MD drugs ,चरस 1 किलो 46 ग्राम...