मण्डला
मण्डला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अधिकारियों / कर्मचारियों को रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से अग्रिम आदेश तक अस्थायी तौर पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। जिसमें रक्षिक केंद्र मण्डला में पदस्थ रहे निरीक्षक शफीक खान को मण्डला थाना कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा निरीक्षक जनक सिंह रावत को थाना नैनपुर, कार्य. निरीक्षक क्रांति कुमार ब्रम्हे को थाना मोहगांव, निरीक्षक शशि मस्कुले को महिला थाना मण्डला, का. निरीक्षक आरती धुर्वे को थाना अ०जा०क० मण्डला, का. निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह धुर्वे को थाना बिछिया का. निरीक्षक ममता परस्ते थाना महाराजपुर, निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर को थाना बम्हनी, का. निरी. पूजा बघेल को रक्षित केन्द्र मण्डला, निरीक्षक खेमसिंह पन्द्रो को रक्षित केन्द्र मण्डला, निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डे को प्रभारी चुनाव सैल, उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत को चौकी हिरदेनगर, उप निरीक्षक बाल्मिक चौबे को र.के. मण्डला (रीडर पुअ), उप निरीक्षक शक्ति यादव को थाना बम्हनी, उप निरीक्षक बलवंत तेकाम को थाना घुघरी, उप निरीक्षक बृजकिशोर पंडोरिया को थाना महाराजपुर, सउनि प्रेमसिंह परते थाना मवई, का. सउनि भीमराव कनौजे को थाना मोहगांव (चाबी), का. सउनि अशोक द्विवेदी को थाना बम्हनी, का. प्र. आर. 61 आलम सिंह को थाना बीजाडांडी का निरस्त कर यथावत रक्षित केन्द्र, मण्डला, प्र.आर. 154 नारायण सिंगरौरे थाना कोतवाली, का. प्र. आर. 141 अजीत परते को थाना बिछिया, आर. 453 सुंदरलाल भलावी को थाना बिछिया का संशोधित कर चौंकी हिरदेनगर, आर. 238 कुनाल कटरे को थाना कोतवाली का निरस्त कर यथावत थाना बम्हनी का प्रभार सौंपा गया है।
रिपोर्ट- राजा पटैल
Leave a comment