Policewala
Home Policewala पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, प्रधान आरक्षक की हुई मौत, APC की हालत गंभीर 
Policewala

पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, प्रधान आरक्षक की हुई मौत, APC की हालत गंभीर 

रायपुर छत्तीसगढ़

आज देशभर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान किया जा रहा है, इस के तहत छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आज शुक्रवार की सुबह क़रीबन 7-8 बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में गोली चल गई, जिसमे एक आरक्षक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए VIP सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

रिपोर्ट- मयंक श्रीवास्तव

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मध्य प्रदेश के 64 जांबाज पुलिसकर्मी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से हुए सम्मानित

लांजी के रानी अवंतीबाई स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला में HOTWAX  Commerce कंपनी के आईटी प्रोफेशनल्स ने लिया ये ज्ञान

इंदौर मध्य प्रदेश  फ्रॉड से बचने के लिये हमेशा रखो  ये  ध्यान, ...

थाना स्लीमनाबाद पुलिस को *विशेष अभियान* के तहत मिली सफलताअपहृत बालिका को किया दस्तयाब ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक जिला कटनी द्वारा चलाये जा रहे...

विज्ञान भारती एवं उसके आयाम शक्ति ने मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

फिरोजाबाद सिरसागंज:- विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद की शाखा...