नई दिल्ली,
दिल्ली के जंतर-मंतर पर देर रात पुलिस और पहलवानों के बीच हुई झड़प हुई। कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर ट्वीट किया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि पुलिस के अत्याचार के बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुट्टा यहां पहुंचे और उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया।
कांग्रेस ने अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है। ट्वीट में लिखा, “देश की बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस के अत्याचार की जानकारी होते ही कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे। तानाशाह की पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा है। देश की बेटियों के साथ कांग्रेस मज़बूती से खड़ी है। साफ संदेश है- डरो मत, हम साथ हैं।”
इससे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री सोमनाथ भारती यहां बिना अनुमति के बिस्तर लेकर पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फोल्डिंग उतारने के दौरान कुछ समर्थकों को चोट आ गई। फिर पहलवानों की तरफ से इसे लेकर हंगामा किया गया। पुलिस की तरफ से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ-साथ करीब 40 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Leave a comment