छत्तीसगढ़
उत्तर बस्तर कांकेर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के तहत कांकेर जिले के ग्राम भिरौद और ग्राम पोटगांव के गौठान में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र का निर्माण किया जा रहा है। फसलों में गौमूत्र का उपयोग करने से भूमि का उर्वरक शक्ति अधिक समय तक बई रहती है, जो फसल उत्पादन में मददगार साबित होती है।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गोधन न्याय योजनांतर्गत दो गौठान कांकेर विकासखंड के पोटगांव एवं चारामा विकासखंड के भिरौद गौठान में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में पोटगांव एवं भिरौद गौठान में महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा 04 रुपये प्रति लीटर की दर से गौमूत्र खरीदी की जा रही है तथा उससे ब्रह्मास्त्र तैयार किया जाकर विक्रय किया जा रहा है।
( कांकेर ब्यूरो)
![](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230602-WA0133-300x140.jpg)
Leave a comment