Policewala
Home Policewala कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेसियों ने की प्रेस वार्ता
Policewala

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेसियों ने की प्रेस वार्ता

बिरसिंहपुर पाली जिला उमरिया

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सांसद की सदस्यता समाप्त कर देने पर विरोध करते हुए रखी प्रेस वार्ता
इस प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने सभी पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त कर दी गई है तथा भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार का कार्य कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है उन्होंने यह भी कहा की भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप जो भी लगाता है उसे इसी तरह किनारे कर दिया जाता है अगर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सांसद सदस्यता को बहाल नहीं किया जाता है तो हम सभी कांग्रेसियों द्वारा जन सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत करेंगे इस पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह प्रतिनिधि पत्रकार वार्ता सुभाष नारायण सिंह, संगठन मंत्री संजीव खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम नारायण पांडे, जिला कांग्रेस महामंत्री जानकी प्रसाद मिश्रा , डॉक्टर एन एल पटेल, जिला कांग्रेस महासचिव मोहम्मद मोबीन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राकेश शिवहरे, शानवेंद्र सिंह बघेल, कामिनी प्रधान, मधु सिंह, मानवेंद्र सिंह बघेल, अजय बंशकार, संदीप वंशकार, आनंद वंशकार उपस्थित रहे।

संवाददाता इनायत अहमद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बल्देवगढ़ किले में दरगाह पर हिंदू मुस्लिम एकता का उर्स प्रोग्राम हुआ सफल

नगर बल्देवगढ़ में किले के अंदर हजरत कपूर शाह रहमतुल्लाह की दरगाह...

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित

फिरोजाबाद सिरसागंज:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अंतर्गत आव गंगा नदी...

साइबर सुरक्षा हेतु सिम विक्रेताओं (पीओएस एजेंट्स) के लिए एडवाईजरी

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा “साइबर अपराधों” से बचाव एवं...